मंच से उतरने को कहा तो बहस करने लगा अल्पसंख्यक नेता, दिग्विजय सिंह ने लगा डाली क्लास

Friday, May 26, 2023-01:39 PM (IST)

बुरहानपुर (नितिन इंगले) : मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) अपनी ही पार्टी के नेता पर भड़क गए। दरअसल, उन्होंने अल्पसंख्यक नेता को मंच से उतरने को कह दिया था। जिस पर वह उनसे बहस करने लगा। दिग्विजय सिंह बुधवार को एक दिन के दौरे बुरहानपुर पहुंचे थे। जहां कांग्रेस के मंडलम और सैक्टर कार्यकर्ता-पदाधिकारियों की बैठक चल रही थी। उसी समय यह मामला हुआ। बैठक बुरहानपुर शहर की इंदिरा कॉलोनी स्थित ऑडिटोरियम में हुई। प्रोटोकाल के तहत वर्तमान विधायक पूर्व विधायक और कार्यकर्ता मौजूद थे।

PunjabKesari

कांग्रेस की बैठक बुरहानपुर के इंदिरा कॉलोनी स्थित ऑडिटोरियम में हुई। प्रोटोकाल के तहत वर्तमान विधायक पूर्व विधायक जिलाध्यक्ष और महिला प्रमुख को मंच पर बैठाया गया था। लेकिन ग्रामीण कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष और पार्षद अबरार साहब भी मंच पर पहुंच गए। जिस पर दिग्विजय सिंह ने स्थानीय नेताओं से पूछा कि यह कौन हैं? यूथ कांग्रेस के हैं क्या ? तब अबरार साहब ने कहा कि चले जाते हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा आप यहां न बैठें सामने बैठें या चले जाएं। इस पर ग्रामीण जिलाध्यक्ष यह कहते हुए निकले कि क्या आपको अल्पसंख्यकों की जरूरत नहीं है। इस पर दिग्विजय सिंह गुस्सा होकर भड़क गए और कहा आप चले जाएं। ऐसे लोगों की जरूरत नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News