तेंदुए ने ग्रामीण पर हमला किया तो गुस्साए लोगों ने पीट-पीट कर दी हत्या, गांव में दहशत का माहौल

5/26/2023 4:14:26 PM

खरगोन : खरगोन जिले की चिरिया वन रेंज के नान कोड़ी और चैनपुर गांव के बीच आक्रोशित ग्रामीणों ने एक तेंदुए को पीट पीट कर मार डाला। दरअसल एक ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला कर दिया था जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने तेंदुए पर पत्थर लाठी और डंडों से हमला कर इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। वन विभाग के डीएफओ प्रशांत कुमार सिह ने भी तेंदुए को मारने की पुष्टि की है। करीब 3 से चार साल के तेंदुए ने अचानक जंगल में ग्रामीण उमेश डावर पर हमला कर दिया था। गुस्साए और आक्रोशित ग्रामीणों ने पत्थर लाठी डंडों से तेंदुए पर हमला कर हत्या कर दी। झिरन्या थाना क्षेत्र के नान कोड़ी और चैनपुर के बीच जंगल की घटना बताई जा रही है।

PunjabKesari

मौके पर वन विभाग की टीम पहुंच गई है। ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा है। वन विभाग के डीएफओ प्रशांत कुमार सिह ने मीडिया से तेंदुए की हत्या की पुष्टि की है। डीएफओ का कहना है कि प्रारंम्भिक जांच में ग्रामीणों पर हमले की पुष्टि हो रही है। सूचना मिली है कि एक ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। उसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने तेंदुए को मार डाला। जांच की जा रही है।

PunjabKesari

मौके पर डॉग स्क्वाड की टीम रवाना की गई है। तेंदुए का पोस्टमार्टम भी कराया जायेगा। फिर मौत का कारण स्पष्ट होगा। हालांकि तेंदुए के मुंह और अन्य जगह खून मिला है उससे लगा रहा है कि उस पर हमला किया गया है। जांच के बाद ही पूरा खुलासा होगा और कार्रवाई की जायेगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करायेंगे। इधर ग्रामीण घायल ने भी तेंदुए के हमले की पुष्टि की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News