कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा तो बाथरूम में जाकर महिला ने कर दिया कांड, मच गई अफरा-तफरी
Wednesday, May 28, 2025-04:16 PM (IST)

बुरहानपुर (राजू सिंह) : मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां वर्ष 2021 में साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या करने वाली महिला आरोपी अलका को जिला सत्र न्यायालय ने उम्रकैद की सज़ा सुनाई। फैसला सुनते ही महिला ने कोर्ट परिसर के बाथरूम में जाकर फिनाइल पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को खतरे से बाहर बताया है।
जानकारी के अनुसार, महिला अलका को शक था कि उसका प्रेमी उस बच्ची की मां से प्रेम करता है और बच्ची को अधिक लाड़-प्यार देता है। इसी जलन में उसने बच्ची का गला घोंटकर उसे कुएं में फेंक दिया था। फैसला जिला सत्र न्यायाधीश अशिता श्रीवास्तव द्वारा सुनाया गया। अस्पताल पहुंचकर नायब तहसीलदार राजेन्द्र सिंह चौहान ने महिला के बयान दर्ज किए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है।