खरगोन में निकला सफेद सांप, देखने वालों की उमड़ी भीड़

Wednesday, Oct 12, 2022-04:44 PM (IST)

खरगोन(ओम रामनेकर): खरगोन जिले मंडलेश्वर में रात को जलुद में करैत प्रजाति का सफेद सांप मिला है। सफेद सांप को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई, सांप को थैंक्यू नेचर वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों और वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया। रेस्क्यू पश्चात सांप को वन विभाग को सौंपा गया है। मध्यप्रदेश व मंडलेश्वर क्षेत्र में इस प्रजाति का यह सांप दूसरी बार मिला है। भारत में यह तीसरा करैत प्रजाति का सांप मिला है। इस सांप की  लंबाई करीब 18 इंच है।

PunjabKesari

बताया जाता है कि करैत सांप की प्रजाति विशेष श्रेणी या विलुप्त प्रजाति में नहीं है। यह भारत सहित निमाड़ क्षेत्र में आसानी से मिलने वाला सांप है लेकिन इसका पूरा रंग सफेद होने के कारण इस सांप को विशेष कहा जा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News