पुलिस स्टेशन में हुई महिला की डिलीवरी, स्वस्थ बच्चे को दिया जन्म

Tuesday, Dec 13, 2022-11:33 AM (IST)

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी में बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। धमतरी के भखारा थाना में एक गर्भवती महिला ने थाने में ही एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। जानकारी के मुताबिक, तिल्दा की रहने वाली सोनाली पाल अपने मायके बांगोली गांव आई थी। वह 8 महीने की गर्भवती थी। इस दौरान सोनाली ने भखारा थाना के सामने एक होटल में नाश्ता किया। नाश्ते के बाद पानी पीने के लिए वो भखारा थाने के अंदर लगे वाटर फिल्टर तक गई। पानी पीते ही सोनाली को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। देखते ही देखते थाने में अफरा तफरा मच गई। तुरंत ही फोन करके एंबुलेंस के लिए फोन किया गया। लेकिन इससे पहले कि एंबुलेंस आती सोनाली का थाना परिसर में प्रसव हो गया।

स्टाफ ने सोनाली और बच्चे को संभाला। थोड़ी देर बाद एंबुलेंस भी पहुंच गई, जिसमें जच्चा बच्चा दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरी जांच में पता चला कि अचानक डिलीवरी होने के बावजूद जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। सोनाली और बच्चे के स्वस्थ होने की खबर से पुलिस स्टॉफ ने राहत की सांस ली।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News