सिवनी में बहन के घर आई महिला को सांप ने काटा, हुई दर्दनाक मौत

Monday, May 12, 2025-04:33 PM (IST)

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बहन के घर आई महिला को सांप ने काट लिया। यह घटना घंसौर थाना क्षेत्र में आने वाले गंगई गांव की है, महिला की दर्दनाक मौत हो गई है महिला की पहचान हिरनभटा गांव की रहने वाली अनीता के रूप में हुई है। 

PunjabKesariअनीता अपनी बहन के यहां आई थी और खाना खाने के बाद रात में सोते समय उसे सांप ने काट लिया। अनीता की हालत बिगड़ती देख तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया।

जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर घंसौर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News