मुरैना में कूलर से महिला को लगा करंट, हुई मौत

Thursday, Aug 22, 2024-09:03 PM (IST)

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक महिला को कूलर से करंट लग गया ,आपको बता दें की महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। महिला साफ सफाई कर रही थी, इस दौरान महिला को कूलर से करंट लग गया था बेहोशी की हालत में परिजनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जौरा लेकर पहुंचे यहां पर डॉक्टरों ने उसे मुरैना चिकित्सालय रेफर कर दिया।

मुरैना में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, घटना गुरुवार की है महिला का नाम तनु था महिला का पति मजदूरी करता है। रक्षाबंधन पर महिला अपनी बुआ के यहां पर रामपुर भदरौली गांव आई हुई थी। गुरुवार को जमीन पर पोंछा लगा रही थी।

PunjabKesariअचानक उसने लोहे का गेट हाथ से बंद किया लोहे के गेट में पास रखे कूलर से करंट आ रहा था करंट लगते ही महिला बेहोश हो गई थी। महिला 7 महीने की गर्भवती थी उसके पेट में बच्चा था इसके अलावा उसके एक 3 साल का बेटा और है वह भी महिला के साथ में उसकी बुआ के यहां आया हुआ था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News