Punjab Kesari MP ads

महिला से दुष्कर्म व मारपीट, विरोध करने पर की पति की निर्मम हत्या

Wednesday, Oct 30, 2019-02:54 PM (IST)

विदिशा: मध्य प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और वह किसी भी घटना को अंजाम देकर आसानी से घटनास्थल से फरार हो जाते हैं। इसी क्रम में ताजा मामला विदिशा जिले से सामने आया है। जहां अनुविभाग के थाना मुरवास के ग्राम आलमपुर में खेतों पर बने टपरों में रहने बाली एक महिला के साथ बलात्कार कर पति को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना को दो युवकों ने अंजाम दिया। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार बताए जा रहे हैं, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विदिशा जिले के लटेरी अनुविभाग के थाना मुरवास के ग्राम आलमपुर में दो युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि इन युवकों ने पीड़ित महिला के पति के साथ शराब का सेवन किया था। इसी दौरान एक आरोपी सुनील कुशवाह ने उक्त महिला को खेत मे बने टपरा नुमा मकान के पीछे ले जाकर दुष्कर्म किया।  वहीं महिला के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई, महिला के शरीर पर चोट के गम्भीर निशान हैं।

वहीं घर के अंदर दूसरे युवक मनोज के साथ बैठे पति को जब इस मामले की भनक लगी तो वह इन सब बातों का विरोध करने लगा जिसके चलते मनोज के साथ विवाद होने लगा। इसके बाद पीड़ित महिला के पति नर्वदा की हत्या कर दोनों आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। वहीं इस घटना की सूचना मिलने के बाद मुरवास पुलिस ने दोनों आरोपियों पर दुष्कर्म सहित हत्या का मामला दर्जकर दोनों आरोपियों सुनील कुशवाह, मनोज अहिरवार निवासी मुरवास जिला विदिशा की तलाश शुरू कर दी है।

इस दौरान घटना के मामले में लटेरी एसडीओपी बीएस सिसोदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी घर आए और मृतक के घर पार्टी की। इस दौरान मृतक की पत्नी घर से बाहर निकली तो सुनील कुशवाह ने टपरे के पीछे ले जाकर बलात्कार किया। वहीं विरोध करने पर महिला के पति की आरोपियों ने गला दबाकर हत्या कर दी और घटनास्थल से फरार हो गए।

दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा तथा आने वाले भाई दूज यानी सोमवार की रात नर्वदा के घर मातम में बदल गया। बताया जा रहा है कि मनोज तथा सुनील मृतक नर्वदा के दोस्त थे सोमवार की रात दोनो नर्वदा के घर पहुंचे और फिर तीनों ने मिलकर जमकर शराब पी। दोनों दोस्त उस समय हैवान बन गए, जब दोस्त की पत्नी को बाहर खड़ा देखकर नियत खराब हो गई। वहीं इसके बाद दोनों दोस्तों ने दोस्त की पत्नी के साथ जबरदस्ती कर उसके साथ बलात्कार जैसी जघन्य घटना को अंजाम दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Related News