महिलाओं ने किया जमकर मतदान, बढ़ी कांग्रेस-बीजेपी की मुश्किलें

12/2/2018 6:22:10 PM

भोपाल: प्रदेश में मतदान होने के बाद से भले ही बीजेपी व कांग्रेस दोनों ही अपनी-अपनी पार्टी जीत का दावा कर रहे हैं। लेकिन इन दावों के बीच महिला वोटरों को लेकर सामने आए आंकड़ों ने बीजेपी व कांग्रेस की नींद उड़ा दी है। 2018 के विधानसभा चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ने की बड़ी वजह महिला मतदाताओं को माना जा रहा है 2013 चुनाव के मुकाबले 2018 में महिलाओं का वोट प्रतिशत 4 फीसदी बढ़ा है। इस लिहाज से करीब 20 लाख महिला मतदाताओं ने बीते चुनाव के मुकाबले ज्यादा वोट किए।

PunjabKesari

वर्ष 2013 में हुई वोटिंग के मुकाबले पुरुषों का वोट प्रतिशत 2% बढ़ा है। इस हिसाब से करीब 10 लाख पुरुष मतदाताओं ने इससे पहले के चुनावों की अपेक्षा ज्यादा वोट किए हैं। प्रदेश में इस बार करीब 74.61% मतदान हुए हैं। 2018 में कुल वोटरों की संख्या 5 करोड़ 4 लाख थी इनमें से 3 करोड़ 77 लाख लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। 2013 के मुकाबले इस बार करीब 40 लाख लोगों ने वोट डालें हैं और इनमें अधिकांश महिलाएं हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News