महिला कार्यकर्ता घर-घर जाकर करेंगी 'रसोई पर चर्चा', जानिए ये चुनावी योजना

10/10/2018 5:04:07 PM

भोपाल : विधान सभा चुनाव में बीजेपी मध्यप्रदेश की आधी आबादी पर फोकस कर रही है। राजमाता विजयाराजे सिंधिया के जन्म शताब्दी वर्ष के बहाने अब महिलाओं से रसोई पर चर्चा करने का प्लान है। प्लान ये है कि बीजेपी महिला मोर्चा की सदस्य अब प्रदेश में घर-घर जाकर महिलाओं से चर्चा करेंगी। इसे नाम दिया गया है रसोई पे चर्चा। 
PunjabKesari
रसोई के बहाने महिलाओं से उनकी, उनके घर-परिवार की परेशानियों, समस्याओं और मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। महिला मोर्चा की सदस्य इन महिलाओं को सरकार की नीतियों और संगठन के प्लान के बारे में भी बताएंगी। बीजेपी के इस अभियान में पार्टी के केंद्रीय नेता भी महिला मतदाताओं की रसोई में दस्तक देंगे।पार्टी ने कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम भी रखा है। कमल शक्ति में पार्टी की शीर्ष महिला ब्रिगेड संवाद करेगी।
PunjabKesari
ये है प्लान
स्मृति ईरानी - इंदौर में, सरोज पांडेय-उज्जैन और मीनाक्षी लेखी- जबलपुर में रसोई पे चर्चा करेंगी.इनका साथ कांग्रेस का पाला छोड़कर बीजेपी में आयीं उत्तरप्रदेश की महिला नेता रीता बहुगुणा रीवा में महिलाओं से संवाद करेंगी। बीजेपी महिला मतदाताओं पर अपना ध्यान इसलिए केंद्रित कर रही है क्योंकि मध्य प्रदेश में लगभग आधी आबादी महिला मतदाताओं की है।सूबे में 5 करोड़ से ज़्यादा मतदाता हैं,उनमें से आधी से ज़्यादा संख्या महिला मतदाताओं की है।प्रदेश में कुल 2 करोड़ 40 लाख 77 हजार महिला मतदाता हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News