पुरानी रंजिश में खूनी हमला! शराब के फुटे पौवा से युवक का सिर फोड़ा, अटल चौक में मचा हड़कंप

Thursday, Mar 05, 2026-02:34 PM (IST)

धमधा (हेमंत पाल): छत्तीसगढ़ के धमधा देवरी गांव के अटल चौक में मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। मोटरसाइकिल पर बैठे एक युवक पर अचानक हमला कर दिया गया। घटना से गांव में दहशत का माहौल बन गया है।जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक राज मिस्त्री का काम करता है और शाम के समय अपने पड़ोसी अजीत साहू के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर बातचीत कर रहा था। तभी महेंद्र साहू अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा और कुछ दिन पहले हुई कथित गाली-गलौज की बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया।

देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई। आरोप है कि महेंद्र साहू ने पहले अश्लील गाली-गलौज की और फिर लात मारकर युवक को जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद हाथ में रखे फुटे हुए शराब के पौवा से उसके सिर पर वार कर दिया। वहीं, साथ आए युवक ने भी हाथ-मुक्कों से मारपीट की।

हमले में पीड़ित के सिर और दोनों हाथों के पंजों में चोट आई है। मारपीट के बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। Collapse घटना को अजीत साहू सहित आसपास मौजूद लोगों ने देखा-सुना बताया जा रहा है।

पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी के रूप में सहायक उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार बघेल को प्रकरण सौंपा गया है।

गांव के बीचों-बीच हुई इस घटना ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि छोटी-छोटी बातों पर बढ़ती हिंसा चिंता का विषय है। अब सबकी नजर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News