देर रात तक संचालिक होने वाले pub के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, बिना परमिशन के धरना देने पर अब होगी कार्रवाई
Thursday, May 05, 2022-04:47 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी): शहर यूथ कांग्रेस (city youth congress) ने शहर के युवाओं को गलत राह पर जाने से रोकने के लिए अभियान चलाया है। यहां देर रात तक चली आ रही शराब परोसने वाले पब की पार्टियों पर अब कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन (youth congress protest alcohol) करेंगे। जिसकी शुरुआत विजय नगर स्थित ट्रांस पब पहुंचकर की गई। यहां बड़ी संख्या में शहर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता (youth congress worker) पब बंद कराने पहुंचे और जमकर नारेबाजी की।
पब का संचालन हो बंद: यूथ कांग्रेस
कांग्रेस कार्यकर्ताओं (youth congress worker) का आरोप है कि यहां देर रात तक शराब परोसी जाती है। 18 साल से कम बच्चे नशे की तरफ बढ़ रहे हैं। दूसरी और पुलिस प्रशासन की मिलीभगत के कारण ही देर रात तक पब संचालित किए जाते हैं। यूथ कांग्रेस (youth congress) ने चेतावनी दी है कि यह प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। शहर में शराब खोरी के अड्डे पर कार्रवाई के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता (congress worker) धरना प्रदर्शन करते रहेंगे।
बिना परमिशन के यूथ कांग्रेस ने दिया है धरना, होगी कार्रवाई: थाना प्रभारी
थाना प्रभारी ने इन सभी आरोपों को गलत बताते हुए कहा है कि समय पर इन्हें बंद कराया जाता है। अनियमितता करने वालों पर कार्रवाई भी की जाती है। कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदर्शन की किसी भी तरह की अनुमति नहीं थी। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नियम खिलाफ जाकर प्रदर्शन किया है। इसलिए इन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।