Punjab Kesari MP ads

एक दिन पहले जिस सांप को पकड़ कर मार दिया उसी के जहर से हुई मौत

Wednesday, Sep 30, 2020-07:18 PM (IST)

इंदौर(सचिन बहरानी): आर्थिक राजधानी इंदौर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। इंदौर के सिमरोल थाना के चोरल में रहने वाले युवक की सांप के काटने से मौत हो गई। खास बात यह कि युवक की मौत उसी सांप के काटने से हुई जिससे एक दिन पहले खिलौने की तरह खेला था और कई ग्रामीणों की जान बचाई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

PunjabKesari

इंदौर के समीप सिमरोल के चोरल के खेत में काम करते वक्त संतोष नामक युवक को एक रोज पहले सांप ने काट लिया था। संतोष जब अन्य ग्रामीणों के साथ खेत में काम कर रहा था। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में ग्रामीण कटी हुई फसल एक जगह इकट्ठा कर रहे हैं। ग्रामीणों के साथ संतोष भी था फसल हटाने के बाद जमीन पर सांप दिखा दो दूसरे ग्रामीणों को बचाने के उद्देश्य से संतोष ने सांप को पकड़ लिया। संतोष के भाई गोपाल की माने तो सांप पकड़ लेने के बाद संतोष सांप से खेलने लग गया और इसी दौरान साथ में मृतक संतोष के हाथ में काट लिया

PunjabKesari

हालांकि सांप के काटने के बाद संतोष ने जहर को चूस कर निकालने लगा, लेकिन सांप के काटने के कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ी और उसको नजदीकी अस्पताल इलाज के लिए भी ले जाया गया। उसके बाद इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया। सांप के काटे का जहर कुछ मात्रा में मृतक के शरीर में रह गया और 18 घंटे में जब सांप का जहर खून में शामिल हुआ तो यही उसकी मौत का कारण बन गया पुलिस सिमरोल मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया है...वही सांप का हाथ पर काटते ओर जहर निकालते वीडियो वायरल हुआ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News