Punjab Kesari MP ads

छेड़खानी के इरादे से महिला के घर घुसा युवक, लोगों ने खूंटे से बांधकर की पिटाई

Sunday, Aug 18, 2019-01:53 PM (IST)

मध्य प्रदेश: शाजापुर के खड़ी डोंडिया गांव की एक महिला के घर में जबरन घुसने पर ग्रामीणों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। युवक महिला से छेड़छाड़ के इरादे से उसके घर में घुसने की कोशिश कर रहा था तभी महिला के परिजनों और ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और युवक को मवेशी के खूंटे से बांधकर पिटाई की गई। इस दौरान युवक खून से लथपथ हो गया।

PunjabKesari

युवक महिला के परिजनों को पहले से जानता था
वहीं मारपीट का शिकार हुआ युवक देवास जिले के एनाबाद गांव का रहने वाला है। युवक का नाम बंटी राजपूत है। वहीं मारपीट के दौरान ग्रामीण युवक से बार बार गांव में आने और घर में जबरन घुसने की वजह पूछ रहे थे। युवक ग्रामीणों के सवालों का जबाव देते हुए कहा कि वह किसा काम से शूजालपुर आया था। वापसी में अपने गांव लौट रहा था, रास्ता भटकने पर यहां पहुंच गया। हालांकि युवक का बयान भी संदिग्ध माना जा रहा है क्योंकि वह महिला के परिजनों को पहले से ही जानता था। मारपीट के शिकार हुए युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। युवक की मंशा गलत थी और वह किसी घर मे घुस गया था तो उसके साथ मारपीट करने के बजाए पुलिस के हवाले कर देना चाहिए था. सवाल यह है कि यदि भीड़ ही इंसाफ करने लगे तो फिर क़ानून का क्या मतलब रह जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Related News