चप्पलों का हार पहनकर मीटिंग में पहुंची BJP पार्षद, कांग्रेस बोली- महापौर भाजपा का, सरकार भाजपा की, लेकिन हाल-बेहाल

Wednesday, Oct 29, 2025-05:28 PM (IST)

देवास (एहतेशाम कुरैशी) : देवास नगर निगम परिषद की बैठक में एक बेहद अनोखा और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। जहां महिला पार्षद गले में चप्पलों की माला पहनकर पहुंची। जी हां वार्ड क्रमांक 24 की भाजपा की पार्षद रितु सवनेर गले में चप्पलों की माला पहनकर पहुंची। भाजपा की ही महापौर, भाजपा की परिषद और भाजपा महिला द्वारा विरोध स्वरूप चप्पलों की माला पहनकर जाना बना चर्चा का विषय बना हुई है।

देखें वीडियो

PunjabKesari

नहीं हो रहे विकास कार्य- भाजपा पार्षद

भाजपा पार्षद ने आरोप लगाया कि- मेरे वार्ड में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं, वार्डवासी मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित हैं।

वही कांग्रेस ने बताया इसे अपमानजनक

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्षद ने इसे अपमानजनक बताया और आरोप लगाया कि देवास के 45 ही वार्डों में विकास कार्य ठप्प पड़े हुए हैं। कोई भी महिला पार्षद यदि इस तरह से परिषद की बैठक में पहुंची है, तो निश्चित तौर पर वो दिल पर पत्थर रखकर ही पहुंची है।

PunjabKesari

वार्ड देवास की क्रमांक 9 से कांग्रेस पार्षद दिपेश कानूनगो के मुताबिक, भाजपा पार्षद को चप्पलों का हार पहनकर आना पड़ा। ये बहुत बड़ी बात है। 45 में से केवल 8 पार्षद कांग्रेस के हैं, बाकी सारे भाजपा के हैं, महापौर भाजपा का है, मुख्यमंत्री भाजपा का है, केंद्र में भाजपा है। सवाल ये उठ रहा है कि जब भाजपा के ही वार्ड में काम नहीं हो पा रहा है तो हम कांग्रेसियों का क्या होगा? BJP की पार्षद ने अगर ये कदम उठाया है तो ये बहुत बड़ी बात है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News