MP Election: धार में बोले शाह, मोदी सरकार में देश की सीमाएं सुरक्षित हैं

11/26/2018 3:55:25 PM

धार: प्रदेश में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। आज सभी पार्टियों के स्टार प्रचारक धुआंधार रैलियां कर रहे हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को धार के कुक्षी विधानसभा में रैली को संबोधित किया। इस बीच उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला।

PunjabKesari

अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को घेरते हुए बोला कि, दस साल तक यूपीए की सरकार थी। लेकिन पाकिस्तान से कोई भी घुस जाता था और कोई कुछ नहीं करता था। मोदी की सरकार आई और देश की सीमाओं को सुरक्षित करने का काम किया।

PunjabKesari

इसके बाद उन्होंने कहा कि, शिवराज सरकार ने मध्य प्रदेश में 24 घंटे बिजली देने काम किया है। इन्होने पूरी कांग्रेस पार्टी को गांधी परिवार की प्राइवेट लिमिटेड फर्म बना दिया है। 

PunjabKesari

भाषण खत्म होने से पहले अमित शाह ने कहा कि, जो भी लोग यहां आए हैं वह यहां से निकलते ही अपने माता-पिता, भाई-बहन, चाचा-चाची, फूफा-फूफी को फोन कर बीजेपी को वोट डालने के लिए कहें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News