बीरनपुर कांड: जिला कांग्रेस ने प्रेस वार्ता में की कड़ी निंदा, विपक्ष पर लगाया जनता गुमराह करने का आरोप"

Sunday, Oct 05, 2025-02:17 PM (IST)

बेमेतरा (ममता ग्वालवंशी): बीरनपुर कांड को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी ने बेमेतरा में प्रेस वार्ता आयोजित की। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने की।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने घटना की कड़ी निंदा की और इसे सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश बताया। आशीष छाबड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मामले में निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई की है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वे इस घटना को राजनीतिक रंग देकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा शांति, भाईचारे और न्याय की पक्षधर है और किसी भी तरह की नफरत फैलाने की कोशिशों का कड़ा विरोध करती रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Related News