कांग्रेस नेता के भतीजे ने किया कांड! खुद को गोली मारकर दी जान, वजह बड़ी हैरान करने वाली, इलाके में सनसनी
Monday, Sep 29, 2025-05:30 PM (IST)

बिलासपुर( डेस्क): छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सोमवार को एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां एक कांग्रेस नेता के भतीजे ने अचानक लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी। मामला राजकिशोर नगर के सरकंडा थाना क्षेत्र का है। बिल्डर चित्रसेन सिंह के 20 वर्षीय बेटे संस्कार सिंह ने लाइसेंसी 12 बोर बंदूक से खुद को गोली मार ली। आशंका जताई जा रही है कि युवक डिप्रेशन का शिकार था और लगातार असफलताओं से जूझ रहा था, जिससे आहत होकर ही उसने ये कदम उठाया।
भोपाल में रहकर NEET की तैयारी कर रहा था संस्कार
पुलिस के अनुसार, घटना के समय मौके पर कोई नहीं था। मृतक के पास पिस्टल लाइसेंस वैध पाया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार युवक भोपाल में रहकर NEET की तैयारी कर रहा था । घटना की जानकारी पड़ोसियों ने दी और सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आत्महत्या का मामला है। लिहाजा पुलिस ने पिस्टल जब्त कर ली है और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
पुलिस पता करने की कोशिश में है कि क्या आत्महत्या के पीछे क्या कारण हो सकता है। वहीं कांग्रेस नेता ने इस घटना पर गहरा दुख जताया और परिवार को सांत्वना दी। पड़ोसियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना पूरे इलाके में सनसनी है। मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों की गहन पड़ताल कर रही है। इस घटना ने न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता की लहर दौड़ा दी है। वहीं पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के करीबी सहयोगी कांग्रेस नेता अजय सिंह का भतीजा होने के कारण राजनीतिक गलियारों में वारदात की चर्चा है।