Punjab Kesari MP ads

रक्षाबंधन पर राहुल गांधी की राखी बंधवाने की तस्वीर दिखाने पर बीजेपी विधायक ने घोषित किया इनाम

Saturday, Aug 17, 2019-02:31 PM (IST)

भोपाल (इजहार हसन खान): रक्षाबंधन को लेकर बीजेपी विधायक विश्वास सांरग ने मध्य प्रदेश सरकार और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। बीजेपी विधायक सारंग ने कहा ऐसा कोई सबूत या फोटो नहीं है, जिसमें राहुल अपनी बहन प्रियंका गांधी से राखी बंधवाते दिख रहें हों। सारंग ने राहुल-प्रियंका की राखी बाधंने वाली तस्वीर लाने वाले को इनाम देने  की घोषणा की है।

दरअसल, भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सारंग ने शुक्रवार को राहुल समेत गांधी परिवार और सीएम कमलनाथ की जमकर आलोचना की। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में सीएम आवास पर बड़ा आयोजन होता था। भारी संख्या में महिलाएं सीएम आवास पहुंचकर राखी बांधती थी। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी राखी बंधवाई लेकिन वहां न तो वैसा आयोजन था और न ही रौनक।

राहुल गांधी पर हमला
राखी वाले दिन मुख्यमंत्री आवास पर फीकी रौनक रहने पर सांरग ने कमलनाथ सरकार के साथ-साथ गांधी परिवार को भी लपेटे मे ले लिया। सांरग ने हमला बोलते हुए कहा इटली की रीति, नीति और संस्कृति अपनाने वाले नेता सत्ता में आएंगे तो ऐसी ही तस्वीर देखने को मिलेगी। सांरग ने आगे कहा कि रक्षाबंधन हिंदुओं की संस्कृति से जुड़ा त्योहार है और इससे मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेताओं को क्या लेना देना। वह तो वही करेंगे जो सोनिया गांधी और राहुल गांधी कहेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Related News