90 साल पहले एक साथ जन्मी, शादी भी एक घर में हुई और आज अर्थी भी साथ उठी, जुड़वा बहनों की अनोखी कहानी
Wednesday, Sep 24, 2025-02:07 PM (IST)

शाजापुर: मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले से दिल को छू लेने वाली घटना सामने आई है। यहां बरजूबाई और दुर्गाबाई नाम की दो बुजुर्ग महिलाओं का निधन हुआ। हैरानी की बात यह है कि इन दोनों बहनों की जीवनरेखा इतनी समान थी कि जन्म, शादी और मृत्यु तक दोनों का साथ बना रहा।
जन्म से लेकर अंतिम विदाई तक साथ
90 साल की उम्र में दोनों बहनों ने अंतिम सांस ली। जन्म से लेकर मृत्यु तक दोनों साथ रहीं। मंगलवार को पासीसर गांव में लोगों ने दोनों बहनों को भावपूर्ण अंतिम विदाई दी। उनकी कहानी गांव में मिसाल बन गई।
एक ही घर में हुई शादी
राजगढ़ जिले के खजूरी गांव में जन्मीं दोनों बहनों की शादी पासीसर गांव के दो सगे भाइयों से हुई। बरजूबाई रामसिंह की पत्नी बनीं, जबकि दुर्गाबाई ने भादरसिंह से विवाह किया। दोनों का रिश्ता चुंबक की तरह मजबूत था।
अंतिम विदाई में नम आंखें
90 की उम्र में दोनों बहनों का देहांत हुआ। उनके गहरे रिश्ते को देखकर गांव वाले भावुक हो उठे। लोग नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दे रहे थे और उनकी एक दूसरे के प्रति निष्ठा की मिसाल साझा कर रहे थे।