चंद्रशेखर आजाद पर फिर बड़े आरोप, रोहिणी बोलीं- प्यार में फंसाकर मेरा चीरहरण किया! इसका भी सम्मान नहीं बचेगा
Friday, Oct 03, 2025-06:15 PM (IST)

भोपाल: बहुजन आंदोलन के नाम पर राजनीति करने वाले चंद्रशेखर आज़ाद पर रोहिणी घावरी ने एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि ‘लड़की को प्रेमजाल में फंसाने के लिए इसने सारी हदें पार कर दीं। अब सवाल है कि क्या ऐसा इंसान बहुजन आंदोलन का वारिस बन सकता है?’
लड़की को प्रेमजाल में फ़सानें के लिए सारी हद्दे पार करने वाला क्या बहुजन आंदोलन का वारिस बनेगा ?
— Dr. Rohini Ghavari ( रोहिणी ) (@DrRohinighavari) October 3, 2025
इसने कहा था जब तक देश में बीजेपी की सरकार है इसे कोई जेल में नहीं डाल सकता तो ठीक है जनता की अदालत में तो फैसला होगा कौन सही है कौन ग़लत !!
इसने मेरे सम्मान से खेला है अब मैं इसका… pic.twitter.com/dI21L41pfs
रोहिणी घावरी ने यह भी आरोप लगाया कि चंद्रशेखर खुद को बीजेपी सरकार का वरदहस्त प्राप्त बताता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ‘ये कहता था जब तक देश में बीजेपी की सरकार है, इसे कोई जेल में नहीं डाल सकता। लेकिन ठीक है, जनता की अदालत में तो फैसला होगा कि कौन सही है और कौन गलत।’ सोशल मीडिया पर रोहिणी ने आगे लिखा है कि ‘इसने मेरे सम्मान से खेला, भरोसे का कत्ल किया और समाज के सामने मेरा चीरहरण कराया। अब मैं इसका सम्मान बचने नहीं दूंगी। जैसे को तैसा ज़रूरी है, वरना दुनिया मूर्ख समझती है।’
गौरतलब है कि हाल ही में रोहिणी घावरी ने चंद्रशेखर पर कई और संगीन आरोप लगाए थे और यहां तक कहा था कि वह उसके नाम का ज़हर खाकर अपनी जान तक दे सकती हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
बाथरूम में घुसकर BJP नेता ने महिला के साथ की अश्लील हरकत.. केस दर्ज, आरोपी बोला- मेरे खिलाफ साजिश है
