Punjab Kesari MP ads

दलबदलने वाले कांग्रेस प्रत्याशी का कांग्रेसियों ने किया विरोध, फूंका पुतला

Monday, Sep 14, 2020-11:16 AM (IST)

मरैना(गिर्राज शर्मा) विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस और बीजेपी मैदान में डटी हुई हैं। दोनों ही पार्टियों के लिए जीत की राह आसान नहीं दे रही । क्योंकि दल बदलने वाले नेताओं को बतौर प्रत्याशी उसी पार्टी के पुराने कार्यकर्ता स्वीकार नहीं कर पा रहे। हाल ही में बीजेपी छोड़ कांग्रेस में टिकट लेने वाले सत्याप्रकाश सखवार का कांग्रेस नेताओं ने ही विरोध किया एंव उनका पुतला जलाया।

PunjabKesari
जानकारी के अनुसार, मुरैना जिले की 5 विधानसभाओं में से एक अम्बाह विधानसभा से कांग्रेस का प्रत्याशी सत्य प्रकाश सखबार को बनाए जाने के विरोध में पोरसा में कांग्रेसियों ने साधू सिंह तिराहा पर सत्य प्रकाश का पुतला पुतला दहन किया। पुतला दहन करने में यूनिस ख़ां पठान जिला महामंत्री कांग्रेस कमेटी मुरैना, दीवान सिंह तोमर अध्यक्ष किसान कांग्रेस ब्लॉक पोरसा,राम किशोर तिवारी ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष सहित करीब एक सैकड़ों कांग्रेसियों ने सत्य प्रकाश के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाकर का पुतला जलाया।

PunjabKesari

पोरसा ब्लॉक के कांग्रेसियों की मांग थी कि कांग्रेस हाईकमान ने जो प्रत्याशी अम्बाह विधानसभा में बनाया है उसे बदला जाए क्यों कि यह सत्यप्रकाश सखवार दलबदलू है। इसने कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व से सांठगांठ कर टिकट हासिल किया है।  कांग्रेस में इनके अलावा हमारे पुराने कई कार्यकर्ता है जो जो चालीस साल से पार्टी की सेवा कर रहे हैं। उपचुनाव के लिए टिकट स्थानीय एंव पार्टी के पुराने कार्यकर्ता को मिलना चाहिए ना कि दलबदलू को ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News