Datia: अब प्रशासन के निशाने पर नरोत्तम समर्थक? सरकारी आवास में सालों से जमे BJP नेता और रिटायर अफसरों पर एक्शन…खाली करवाये मकान
Tuesday, Aug 18, 2026-08:17 PM (IST)
दतिया (राघवेंद्र यादव) : दतिया विधानसभा नतीजों के बाद भाजपा लगातार एक्शन मोड में है। पहले भीतरघात के आशंका के चलते जिला कार्यकारिणी भंग की गई अब प्रशासन ने सरकारी आवास में सालों से जमे BJP नेता और रिटायर अफसरों पर एक्शन लेते हुए मकान खाली करवाये है। सूत्रों के मुताबिक, यह सभी अधिकारी और नेतागण पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के समर्थक बताए जा रहे हैं।

राजघाट क्षेत्र स्थित सरकारी बंगलों को खाली कराने की कार्रवाई को लेकर कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने कहा कि यह आवास सरकारी कर्मचारियों के रहने के लिए निर्धारित थे, लेकिन इनमें कुछ सेवानिवृत्त कर्मचारी पिछले पांच से दस वर्षों से रह रहे थे। इसके अलावा कुछ गैर सरकारी लोग भी इन बंगलों में रह रहे थे।

कलेक्टर वानखड़े ने बताया कि प्रशासन की ओर से पहले संबंधित लोगों को विधिवत नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस दिए जाने के बाद भी संबंधित लोगों ने उसे गंभीरता से नहीं लिया और सरकारी आवास खाली नहीं किए। इसके बाद प्रशासन द्वारा मंगलवार को कार्रवाई करते हुए इन आवासों को खाली कराया गया।

कलेक्टर ने कहा कि सरकारी आवास निर्धारित नियमों के अनुसार पात्र सरकारी कर्मचारियों के लिए हैं। लंबे समय से अनधिकृत रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है। प्रशासन की कार्रवाई का उद्देश्य सरकारी आवासों को उनके निर्धारित उपयोग के लिए उपलब्ध कराना है। और यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
दतिया में BJP का बड़ा प्लान! आशुतोष तिवारी को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, नरोत्तम मिश्रा पर सस्पेंस
दतिया हार के बाद बड़े एक्शन की तैयारी में BJP! जांच समिति गठित, रिपोर्ट के बाद हो सकते हैं अहम फैसले

