भगवान विष्णु और दुर्गा मां पर की बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी, पुलिस ने आरोपी भूपेंद्र सिखाया सबक

Monday, Sep 29, 2025-04:58 PM (IST)

सतना: मध्यप्रदेश के सतना जिले में सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह मामला सिंहपुर थाना क्षेत्र का है, जहां भूपेंद्र कुशवाहा ने इंस्टाग्राम पर मनुस्मृति, भगवान विष्णु और माता दुर्गा के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की थीं।

इन पोस्टों के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। शिकायतकर्ता अरविंद गर्ग की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। सिंहपुर थाना प्रभारी अजय अहिरवार ने कहा कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी काम को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 299 के तहत मामला दर्ज किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Related News