जीतू पटवारी बोले- SIR चुनाव आयोग और भाजपा का डरावना प्रयास, रखी ये मांग, भाजपा ने कसा तंज

Tuesday, Oct 28, 2025-01:36 PM (IST)

भोपाल : चुनाव आयोग ने देश के 12 राज्यों समेत मध्य प्रदेश में SIR ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के दूसरे चरण की घोषणा कर दी है। इसे लेकर प्रदेश की सियासत गर्मा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी इसे चुनाव आयोग और बीजेपी का डरावना प्रयास बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित है। पटवारी ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने चुनाव आयोग का दोहन किया है। उन्होंने मांग की कि हर बूथ पर कांग्रेस का बीएलए रहेगा। SIR की प्रक्रिया पर नजर रखेंगे। कांग्रेस वोट चोरी नहीं होने देंगे।

बीजेपी ने कसा तंज

वहीं दूसरी ओर बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने SIR को बढ़िया प्रक्रिया बताया है। इससे अवैध नागरिकों के वोट काटे जाएंगे। उन्होंने कहा कि अवैध नागरिकों के नाम बिहार में मतदाता सूची से काटे गए। कांग्रेस पाकिस्तान और बांग्लादेशी वोटों से चुनाव जीतना चाहती है। SIR से कांग्रेस के मंसूबों पर पानी फिरने वाला है इसीलिए कांग्रेस इसका विरोध कर रही है।

बता दें कि चुनाव आयोग ने देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में (SIR) यानी विशेष गहन पुनरीक्षण के दूसरे चरण की घोषणा कर दी है। इसमें मध्य प्रदेश भी शामिल है, जहां इस बार 65 हजार 14 बूथों पर मतदाता सूची का पुनरीक्षण होगा। राज्य में 1 लाख 19 हजार 40 बीएलओ (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं से फॉर्म भरवाएंगे और विवरण की जांच करेंगे। यह प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू होकर 4 दिसंबर 2025 तक चलेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News