Kuno National Park से आई बुरी खबर, चीता पवन की पानी में डूबने से मौत

Tuesday, Aug 27, 2024-07:24 PM (IST)

श्योपुर (जेपी दत्ता) : मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर बुरी खबर सामने आई है। जहां चीता पवन की पानी में डूबने से मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बता दें कि कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से कुल 20 चीते लाए गए थे। इनमें से अब तक 11 चीतों की मौत हो चुकी है इनमें मादा चीता ज्वाला के तीन शावक भी शामिल है गौरतलब है कि 17 सितंबर 2022 को पीएम मोदी ने नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को कूनो नेशनल पार्क के बाडे़ में छोड़कर चीता प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी। इसके बाद 18 फरवरी 2023 को साउथ अफ्रीका से 12 चीते भारत लाए गए और इन्हें भी कूनो में छोड़ा गया। लेकिन एक के बाद एक कई चीतों की मौत हो गई।

एक के बाद एक 11 चीतों की हो चुकी मौत...

26 मार्च 2023 को मादा चीता साशा की किडनी इंफेक्शन से मौत हो गई।
23 अप्रैल 2023 को नर चीता उदय की दिल का दौरा पड़ने से दम तोड़ दिया था।
9 मई 2023 को मादा चीता दक्षा की मौत हो गई।
23 मई 2023 को ज्वाला के एक शावक की मौत
25 मई 2023 को ज्वाला के दो और शावकों की मौत हो गई।
11 जुलाई 2023 को दो नर चीता तेजस और सूरज आपसी संघर्ष में घायल हो गए, तेजस ने उसी दिन दम तोड़ दिया
14 जुलाई 2023 को नर चीता सूरज की मौत हो गई।
2 अगस्त 2023 को मादा चीता धात्री की मौत हुई।
16 जनवरी 2024 को चीता शौर्य की भी मौत हो गई। अब पवन चीता की पानी में डूबने से मौत ने सबको चौंका दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News