Punjab Kesari MP ads

भाजपा महिला मोर्चा के जिला प्रभारी-सह प्रभारियों की सूची जारी, CM ने दी शुभकामनाएं

Tuesday, Jun 30, 2026-12:07 PM (IST)

रायपुर : छत्तीसगढ़ में बीती देर शाम भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई ने महिला मोर्चा के नव-नियुक्त जिला प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की सूची जारी की। सूची जारी होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

देखें महिला मोर्चा के संभार प्रभारी और सह प्रभारियों की सूची


मुख्यमंत्री साय ने अपने संदेश में कहा, "भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, छत्तीसगढ़ की नव-नियुक्त जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।" उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी संगठन की सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगी।

महिला मोर्चा के जिला प्रभारी और सह प्रभारियों की सूची

मुख्यमंत्री ने सभी के सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना भी की। भाजपा संगठन की ओर से जारी इन नियुक्तियों को संगठनात्मक द्दष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी का मानना है कि नई टीम बूथ स्तर तक महिला कार्यकर्ताओं को संगठित करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को महिलाओं के बीच प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News