Punjab Kesari MP ads

लखन पटेल से पशुपालन विभाग छीनने पर बड़ा खुलासा! एक अधिकारी से दुश्मनी पड़ी महंगी! पंजाब केसरी EXCLUSIVE

Wednesday, Jul 15, 2026-02:33 PM (IST)

भोपाल : मध्य प्रदेश सरकार में विभागों के बंटवारे को लेकर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल से पशुपालन विभाग वापस ले लिया गया है। इस फैसले के बाद प्रदेश की राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी बीच लखन पटेल से पशुपालन विभाग छीनने की एक सनसनीखेज वजह सामने आई है।

वीडियो


सूत्रों की मानें तो असिस्टेंट डायरेक्टर स्तर के अधिकारी से विवाद इस एक्शन की बड़ी वजह रही है। बताया जा रहा है कि एक सरकारी प्रोजेक्ट के कारण दोनों का विवाद हुआ था! मंत्री की शिकायत के बाद अधिकारी पर कार्रवाई हो गई थी ! सूत्रों के मुताबिक, संबंधित अधिकारी का RSS से गहरा कनेक्शन था। मंत्री से जुड़ी कई शिकायत लेकर अधिकारी RSS पदाधिकारियों से मिले और जांच में मंत्री की कार्यशैली को संघ ने ग़लत पाया ! हालांकि सरकार की ओर से विभाग परिवर्तन के पीछे कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है।
PunjabKesari

वहीं इस बदलाव के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अब सामान्य प्रशासन, गृह, जेल, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन, खनिज साधन, लोक सेवा प्रबंधन, प्रवासी भारतीय और पशुपालन एवं डेयरी विभाग सहित कई महत्वपूर्ण विभागों का प्रभार स्वयं संभालेंगे और लखन पटेल आनंद विभाग का स्वतंत्र प्रभार संभालेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News