मां का प्रेमी बना हैवान, नाबालिग बेटी से की छेड़छाड़, मां ने भी दिया साथ

Tuesday, Sep 30, 2025-02:33 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी) : मध्य प्रदेश के इंदौर में मानवता को शर्मसार कर देने वाली मामला सामने आया है। जहां हीरानगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बेटी ने अपनी मां के प्रेमी पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता अपने पिता के साथ थाने पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई। बेटी ने आरोप लगाया कि मां भी इस घटिया हरकत में शामिल है। पुलिस इस सनसनीखेज मामले की जांच में जुट गई है।

PunjabKesari

पीड़िता ने बताया कि उसके माता-पिता के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है और वे अलग-अलग रह रहे हैं। इसी दौरान उसकी मां का एक व्यक्ति से प्रेम संबंध बन गया। लड़की का आरोप है कि उसी व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इसके अलावा, पीड़िता ने अपनी मां पर भी आरोप लगाया कि उन्होंने अपने प्रेमी का पक्ष लिया और बेटी का समर्थन नहीं किया।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को राउंडअप कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News