MP By Election Result : बुधनी में कांग्रेस तो विजयपुर में भाजपा आगे
Saturday, Nov 23, 2024-12:01 PM (IST)

बुधनी : मध्यप्रदेश में दो विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझान में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी विजयपुर और विपक्षी कांग्रेस बुधनी सीट पर आगे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बुधनी में कांग्रेस के राजकुमार पटेल दूसरे दौर की मतगणना पूरी होने के बाद बाद भाजपा के रमाकांत भार्गव से 953 मतों से आगे हैं। इस सीट पर मतगणना कुल 13 दौर में पूरी होगी। विजयपुर में आठवें दौर की मतगणना पूरी होने के बाद भाजपा के रामनिवास रावत अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा से 8,661 मतों से आगे हैं। विजयपुर सीट पर मतगणना के लिए कुल 21 दौर होंगे।