MP पुलिस भी कमाल है! पुलिस जवान ने चोरी के आरोपियों के लिए रगड़ी खैनी-गुटखा, लुत्फ उठाते आए नजर
Thursday, Nov 20, 2025-09:18 PM (IST)
सतना: सतना जिले में एक ऐसा हैरान कर देने वाला वाक्या देखने को मिला जिसपर पहली नजर में विश्वास करना थोड़ा मुश्किल लगेगा। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि लोगों की सुरक्षा करने वाले अपने हाथों से अपराधियों की आव भगत करते कैमरे में कैद गुए हैं। मामला जिला अस्पताल परिसर से सामने का है जिसने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं और विभाग की जवाबदेही पर भी बहस छेड़ दी है।
दरअसल, जिला अस्पताल परिसर में हथकड़ी लगे चोरी के दो आरोपियों विकास विश्वकर्मा और संदीप वंशकार के लिए पुलिस जवान वीआईपी ट्रीटमेंट देते दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार 17 नवंबर को सिविल लाइन थाना पुलिस ने लगातार कई घरों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले इन दोनों आरोपियों को पकड़ा था। दोनों पर पांच चोरी मामलों का खुलासा भी हुआ था। न्यायालय में पेशी से पहले पुलिस इन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लेकर गई।
लेकिन इसी दौरान अस्पताल चौकी के बाहर प्रधान आरक्षक तीरथ प्रसाद का विवादित व्यवहार कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरक्षक हथकड़ी लगे दोनों आरोपियों को अपने हाथों से तंबाकू रगड़कर देता है और गुटखा खिलाता है। आरोपी भी बिना किसी डर या दबाव के बड़े आराम से खैनी-गुटखा का सेवन करते नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

