चर्चित मुस्लिम रिटायर्ड IAS अधिकारी ने ब्राह्मणों के लिए मांगा आरक्षण,कहा- वो सनातन के संरक्षक, ब्राह्मण मजबूत होंगे तो देश मजबूत होगा
Sunday, Feb 01, 2026-06:28 PM (IST)
(भोपाल): चर्चित अधिकारी रहे रिटायर्ड IAS नियाज खान को कौन नहीं जानता है। वो लगातार अपने बयानों और बिंदास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। खासकर ब्राह्मणों को लेकर दिए बयानों को लेकर वो हमेशा से चर्चा में रहे हैं , अब भी उनका एक ऐसा ही बयान सामने आया है जिस पर बहस छिड़ गई है
नियाज ने ब्राह्मण समाज को बताया सनातन धर्म का संरक्षक
दरअसल अब रिटायर्ड आईएएस नियाज खान ने सोशल प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए ब्राह्मणों को आबादी के अनुसार आरक्षण देने की मांग की है। नियाज ने कहा है कि ब्राह्मण सनातन धर्म के संरक्षक हैं, इसलिए उनका हर तरीके से विकास जरूरी है, आगे नियाज खान लिखते हैं कि ब्राह्मण मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा। ब्राह्मणों को हर सरकारी योजना में आरक्षण मिलना चाहिए। नियाज खान के इसी पोस्ट पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। उनके इस बयान को काफी सुर्खियां मिल रही हैं।
ब्राह्मण समाज मजबूत होगा, तो देश, धर्म भी मजबूत होगा
नियाज खान का कहना है कि ब्राह्मणों को उनकी आबादी के अनुपात में आरक्षण मिलना चाहिए, साथ ही नियाज खान ने दावा किया है कि यदि ब्राह्मण समाज मजबूत होगा, तो देश, धर्म भी मजबूत होगा. सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को देखते ही लगातार प्रतिक्रियाओं का दौर चल पड़ा है। एक वर्ग ने इस बयान को ब्राह्मण समाज की सामाजिक और आर्थिक स्थिति से जोड़कर समर्थन कर रहा है तो दूसरा वर्ग इसे जाति और समाज में बंटवारे वाला बता रहा है।
आपको बता देते हैं कि मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी नियाज खान लगातार ब्राह्मणों के समर्थन में बातें करते रहते हैं। नियाज खान हमेशा ब्राह्मणों के योगदान को लेकर अपनी राय बेबाकी से रखते रहते हैं। इससे पहले भी वो ब्राह्मणों को सुपर जीनियस बता चुके हैं. उन्होंने ब्राह्मण समाज पर ‘ब्राह्मण द ग्रेट’ किताब भी लिखी है.
लेकिन अब नियाज खान के इस पोस्ट से जिसमें लिखा है कि ब्राह्मण सनातन धर्म के हजारों वर्षों से संरक्षक रहा है। इसलिए उनका सर्वांगीण विकास आवश्यक है. हर सरकारी योजना में ब्राह्मणों को आरक्षण मिलना चाहिए काफी वायरल हो रहा है।

