Punjab Kesari MP ads

MP का जवान सिक्किम में सेना के वाहन में हुए विस्फोट में शहीद, दो बेटियों के सिर से उठा पिता का हाथ

Sunday, May 23, 2021-10:20 PM (IST)

रतलाम(समीर खान): रतलाम जिले के नामली थाना क्षेत्र के गुणावद गांव का एक युवा सिक्किम में सेना के वाहन में हुए विस्फोट में शहीद हो गया। जवान का शव 23 मई यानी आज इंदौर पहुंचा। जहां से सुबह तक गुणावद पहुंचेगा। जवान की शहादत की खबर आते पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

शहीद का नाम कन्हैयालाल पिता विक्रम जाट और उम्र महज 32 साल है। कन्हैयालाल का 2008 में भारतीय सेना में चयन हुआ था। शनिवार शाम को वे सिक्किम में ड्यूटी के दौरान सेना के वाहन की सफाई कर रहे थे। तभी वाहन में विस्फोट हो गया और कन्हैयालाल मौके पर ही शहीद हो गए।  इसकी जानकारी कन्हैयाल के भाई बलराम जाट को शनिवार रात को मिली। जैसे ही यह बात गांव सहित नामली क्षेत्र में फैली, लोग गमगीन हो गए।

बलराम जाट के अनुसार भाई कन्हैयालाल की पार्थिव देह 23 मई रात करीब 10 बजे तक इंदौर पहुंचेगी। इसके बाद वहां से रतलाम होते हुए 24 मई को सुबह तक गुणावद पहुंचेगी। कन्हैयालाल का अंतिम संस्कार 24 मई को होगा। बलराम के अनुसार कन्हैयालाल का विवाह सेना में चयन के बाद गांव में ही हुआ था। उनकी दो बेटियां आराध्या (6 वर्ष) और आरोही (3 वर्ष) हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News