क्रिकेट खेलने को लेकर दोस्तों से हुआ विवाद, 10 साल के लड़के ने लगाई फांसी , हुई मौत

Monday, Jun 17, 2024-04:20 PM (IST)

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक 10 साल के बच्चे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बच्चे का नाम कृष्ण था और वह अन्य बच्चों के साथ क्रिकेट खेलने के लिए गया था। यहां पर उसकी कहा सुनी हो गई, परिवार ने दोनों बच्चों को समझाया था। कृष्ण ने दिग्विजय नगर मल्टी में सुसाइड कर लिया। उसके छोटे भाई ने देखा तो तत्काल परिवार को सूचना दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिग्विजय नगर मल्टी में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे।

 इस दौरान कृष्ण का अन्य बच्चों से झगड़ा हो गया, परिजनों ने उसे जमकर डांट दिया। कृष्ण परिजनों की डांट से नाराज हो गया था और उसने फांसी लगा ली नाबालिग बच्चे की आत्महत्या की सूचना पर पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंच गई थी।

PunjabKesari
द्वारकापुरी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। बच्चे की मौत के बाद परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News