30 लाख के जेवरात के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार,12 चोरियों का खुलासा

8/13/2021 4:13:09 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर क्राइम ब्रांच और लसूड़िया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर अंतरराष्ट्रीय नकबजन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 आरोपियों को अपनी गिरफ्त में लिया है। पकड़े गए आरोपियों से सोने चांदी के आभूषण जिनकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये है माल बरामद किया है। आरोपियों ने शहर में 12 से अधिक वारदातों को करना कबूल किया है जहां गिरोह राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश के कई शहरों में घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

PunjabKesari

प्रदेश की आर्थिक राजधानी में इंदौर में लगातार चोरी नकबजनी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा था। पुलिस गिरोह की लगातार धरपकड़ के लिए सक्रिय थीं तभी क्राइम ब्रांच और लसूड़िया पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी देवेंद्र उर्फ देवी गुर्जर और भूरा उर्फ पवन आर्य से पूछताछ में लगभग 1 दर्जन से अधिक वारदातों का खुलासा हुआ।

PunjabKesari

जहां पुलिस ने आरोपियों से दो कारें और लगभग 30 लाखों रुपए मूल्य के सोने चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। गिरोह राजस्थान और महाराष्ट्र के भी कई शहरों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। गिरोह सूने मकानों पर निशाना बना कर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। दोनों अपराधियों का राजस्थान और महाराष्ट्र में भी कई अपराधिक रिकॉर्ड है। फ़िलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और शहर में हुई अन्य वारदातों के मामलों में पूछताछ कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News