Punjab Kesari MP ads

परिवार के साथ जा रही 7 साल की बच्ची पानी पीने रुकी...कार ने मारी जोरदार टक्कर, मौत

Monday, Nov 25, 2024-05:26 PM (IST)

बैतूल (विनोद पातरिया): बैतूल जिले की घोड़ाडोंगरी तहसील के खैरवानी गांव के पास कार ने 7 साल की बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी के एएसआई संतकुमार परतेती ने बताया कि खैरवानी गांव के पास कार ने 7 साल की बच्ची दिशा सुखलाल बैठे को टक्कर मार दी। जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई परिजन उससे घोड़ाडोंगरी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर उसकी मौत हो गई। घोड़ाडोंगरी अस्पताल से तहरीर मिलने पर अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच की जा रही है। घोड़ाडोंगरी अस्पताल में बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया गया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

PunjabKesari

बच्ची के पिता सुखलाल बैठे ने बताया कि पत्नी और 3 बच्चों के साथ अपने ससुराल डेहरी जिला छिंदवाड़ा से बाइक से अपने घर कोटिया थाना बोरदेही जा रहा था। खैरवानी गांव के पास पानी पीने के लिए रुके थे। पत्नी बच्चों को पानी पिला रही थी। इसी दौरान दिशा सड़क पार कर बाइक के पास आ रही थी। तभी अचानक कार आई और बेटी दिशा को टक्कर मार दी। बेटी को उसी कार से ही घोड़ाडोंगरी अस्पताल लेकर आए। जहां डॉ ने उसे मृत घोषित कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News