लाड़ली बहनों के लिए आज बड़ा ऐलान! खाते में आने वाले हैं ₹1500, लेकिन बदलेगा कुछ बड़ा...

Wednesday, Nov 12, 2025-11:21 AM (IST)

सिवनी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बुधवार को सिवनी में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसी मंच से वे योजना की 30वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान प्रदेश की 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के बैंक खातों में ₹1500-₹1500 की राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की जाएगी। कुल ₹1793 करोड़ 75 लाख रुपए की राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में जाएगी।

मुख्यमंत्री ने हाल ही में 10 नवंबर को हुई कैबिनेट बैठक में योजना की राशि ₹1250 से बढ़ाकर ₹1500 प्रति माह करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

योजना का नया नाम हो सकता है ‘देवी सुभद्रा कल्याण योजना

सूत्रों के मुताबिक, लाड़ली बहना योजना का नाम बदलकर ‘देवी सुभद्रा कल्याण योजना’ किया जा सकता है। इस संबंध में घोषणा सिवनी के कार्यक्रम में होने की संभावना है। हालांकि, नाम परिवर्तन को लेकर अभी तक सरकार की तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News