राजगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी फरार

Friday, Jun 06, 2025-01:52 PM (IST)

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह घटना भोजपुर थाना क्षेत्र की है आरोपी राजस्थान का बताया जा रहा है, प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी ने युवती को शादी का झांसा दिया था।

आरोपी युवती को अपने साथ ले गया। इसके बाद उसके साथ रेप किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। यह घटना 22 मई की है, गुरुवार को भोजपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

आरोपी राजस्थान का रहने वाला है और पीड़िता को अपने साथ बहला फुसला कर ले गया था, पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसकी तलाश कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News