खेत से लौट रही थी नई-नवेली दुल्हन, मजदूर जबरन घसीटकर ले गया; काफी देर तक मिटाई हवस की प्यास
Wednesday, Dec 03, 2025-12:21 PM (IST)
शहडोल। (कैलाश लालवानी): जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुई एक शर्मनाक वारदात ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। खेत से घर लौट रही एक नवविवाहिता किसान महिला के साथ थ्रेसर पर काम करने आए मजदूर ने रास्ते में पकड़कर दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए थाने पहुंचकर FIR दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी बिन्नू बैगा को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
घटना कैसे हुई?
सीधी जिले की रहने वाली पीड़िता अपनी सास के साथ धान की गहाई करा रही थी। काम खत्म होने के बाद वह अकेली घर लौट रही थी। इसी दौरान थ्रेसर का मजदूर बिन्नू बैगा बाइक से उसका पीछा करने लगा। महिला ने चाल तेज की, लेकिन आरोपी ने खेत के किनारे उसे पकड़कर जबरन घसीट लिया और जबरदस्ती की। किसी तरह छूटकर घर पहुंची पीड़िता ने सारी घटना अपनी सास को बताई और तुरंत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
पीड़िता नई-नवेली दुल्हन थी
महज एक साल पहले शादी हुई थी और हाल ही में उसका पति मजदूरी से घर लौटा है। घटना के बाद परिवार में दहशत और तनाव का माहौल है।
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
ASP अभिषेक दिवान ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए आरोपी बिन्नू बैगा को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

