Punjab Kesari MP ads

शिवपुरी में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, खेती के काम से गांव गया था परिवार

Wednesday, Oct 23, 2024-07:08 PM (IST)

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में आने वाले देहात थाना क्षेत्र में सूने मकान को मंगलवार की रात को चोरों ने निशाना बनाया है,आपको बता दें की मकान मालिक अपने परिवार के साथ खेती के काम से गांव गया हुआ था। इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई देहात पुलिस मामले की जांच कर रही है घटना ओम अस्पताल के पास की है। फरियादी शिवराज सिंह के मकान को चोरों ने निशाना बनाया है।

PunjabKesari चोरी का पता बुधवार को सुबह चला जब पड़ोसी ने घर के ताले टूटे हुए देखे अभी कितने रुपए का सामान चोरी हुआ है इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। देहात थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है सीसीटीवी फुटेज चेक किया जा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News