जिला मुख्यालय स्थित नगर निगम कार्यालय में आग

7/26/2018 11:37:56 AM

सागर : मध्यप्रदेश के सागर जिला मुख्यालय स्थित नगर पालिक निगम कार्यालय में आज सुबह आग लग गई।  आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। सूत्रों के अनुसार निगम कार्यालय के प्रथम गेट के पास स्थित बिजली के मीटर में आग लग गई और देखते ही देखते आग की लपटें निकलने लगीं।

सुबह की सैर करने वाले लोगों की इस पर नजर पड़ी तो उन्होंने निगम कर्मचारियों को इस बारे में बताया। नगर निगम कर्मचारियों ने विद्युत मंडल को जानकारी देकर विद्युत प्रवाह बंद कराया और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर ब्रिगेड ने पहुंच कर आग पर काबू पाया।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kamal

Recommended News

Related News