धान कटाई कर लौट रहे मजदूरों का पलटा पिकअप, 4 की दर्दनाक मौत

Tuesday, Dec 16, 2025-12:55 PM (IST)

सिंगरौली (अंबुज तिवारी) : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत झरखटा पहाड़ के पास सोमवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। अनियंत्रित पिकअप वाहन पहाड़ से टकराते हुए पलट गया। हादसा इतना भयावह था कि वाहन में सवार चार मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।

धान कटाई कर लौट रहे थे मजदूर

जानकारी के अनुसार मृतक और घायल सभी ग्राम बगदेवा, ग्राम पंचायत गेरुई के रहने वाले गरीब मजदूर थे। ये सभी उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में धान की कटाई का काम पूरा कर पिकअप वाहन से अपने गांव लौट रहे थे। लौटते समय रात करीब 12 बजे झरखटा घाट के पास वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया।

PunjabKesari

चार घायल, एक की हालत नाजुक

हादसा रात लगभग साढ़े 11 बजे हुआ। घटना की सूचना मिलने पर नौडिहवा चौकी प्रभारी मनोज सिंह तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे.घायल किसान अमरीश पटेल ने पुलिस को बताया कि मजदूरों को पिकअप से मिर्जापुर छोड़ने जा रहे थे। ग्राम झरकटा के पास पिकअप का ब्रेक फेल हो गया।

पुलिस मौके पर पहुंची, गांव में मातम

चितरंगी एसडीओपी राहुल कुमार सैयाम ने बताया कि पिकअप में कुल 8 लोग सवार थे जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बाकी 4 लोगों को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चितरंगी पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News