हॉस्टल में इस हाल में रह रही थीं शिवराज की भांजियां, कलेक्टर ने की जांच तो खुली हकीकत

8/24/2018 4:33:18 PM

जबलपुर : भोपाल शेल्टर होम रेप केस के बाद राज्य प्रशासन सतर्क हो गया है। फिर से ऐसी घटना न हो इसके लिए जिला अधिकारी समय-समय पर हॉस्टल में जाकर जांच कर रहे हैं। इसी सिलसिले में जबलपुर कलेक्टर छवि भारद्वाज ने गुरुवार शाम जनजातिय विभाग द्वारा संचालित गर्ल्स हॉस्टल का औचक निरीक्षण किया। अचानक कलेक्टर को देख हॉस्टल प्रबंधन में हड़कंप मच गया।

PunjabKesari

हॉस्टल निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को हर तरफ अव्यवस्थाएं नजर आईं। जगह-जगह गंदगी का अम्बार लगा हुआ था, बाथरूम से लेकर किचन तक सफाई कहीं नजर नहीं आई, लिहाजा ये हाल देखकर उन्होंने हॉस्टल अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और कमियों के सुधार संबंधी जरूरी निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं से चर्चा की और समस्याओं को जाना।

PunjabKesari

बता दें कि कलेक्टर छवि भारद्वाज जिले में प्रशासनिक कसावट लाने, शासकीय स्कूल, हॉस्टल में छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाएं और माहौल देने के लिए हर संभव प्रयास कर रहीं हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने जनजातिय विभाग द्वारा संचालित गल्र्स हॉस्टल का निरीक्षण किया।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Prashar

Recommended News

Related News