MP के सरकारी अस्पताल का कारनामा,नसबंदी के दौरान काट दी महिला की पेशाब थैली, ICU में जिंदगी की लड़ रही जंग

Friday, Feb 13, 2026-09:06 PM (IST)

मंदसौर (शाहरूख मिर्ज़ा): मध्य प्रदेश के मंदसौर से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाता एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सरकारी अस्पताल में ये बड़ा हादसा बडे सवाल खडे कर रहा है दरअसल नसबंदी ऑपरेशन के दौरान कथित लापरवाही से महिला की पेशाब की थैली कट गई और अब महिला ICU में जिंदगी की जंग लड़ रही है। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की बड़ी चूक को दबाने की कोशिश की जा रही है।  घरवाले न्याय की मांग कर रहे हैं

PunjabKesari

नसबंदी ऑपरेशन के दौरान काट दी महिला की पेशाब थैली

परिवार का कहना है कि ऑपरेशन के बीच में ही उन्हें बुलाकर बताया गया कि ब्लैडर कट गया है और दोबारा ऑपरेशन करना पड़ेगा। इतना ही नहीं, परिजनों का दावा है कि उन्हें यह भी कह दिया गया कि अब महिला भविष्य में नसबंदी नहीं करा सकेगी। परिवार का आरोप है कि जब उन्होंने डॉक्टरों से जवाब मांगा तो उन्हें टाल दिया गया। यहां तक कि वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने की कोशिश भी नाकाम रही। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने मामले को शांत कराने की कोशिश की और उन्हें चुप रहने के लिए कहा गया।

डाक्टर प्रिया बघेल पर लापरवाही के गंभीर आऱोप

इस पूरे मामले में अस्पताल प्रशासन कैमरे पर कुछ भी बोलने से बचता नजर आया।सिविल सर्जन से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने भी स्पष्ट जवाब देने से परहेज किया। वहीं इस लापरवाही पर  डाक्टर प्रिया बघेल पर भी गंभीर आऱोप लग रहे हैं।

लिहाजा सवाल उठ रहे है कि क्या सरकारी अस्पतालों में आम लोगों की जान से खिलवाड़ ऐसे ही होता रहेगा हो? लापरवाही पर पर्दा डालने की कोशिश क्यों की जा रही है। लापरवाही पर जिम्मेदारी तय कब होगी?  मंदसौर के इस सरकारी अस्पताल में हुई इस कथित लापरवाही ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। महिला आईसीयू में भर्ती है, परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News