घर में काम कर रही महिला को सांप ने काटा ,हुई दर्दनाक मौत

Saturday, Sep 21, 2024-11:13 AM (IST)

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में आने वाले पंडोखर थाना क्षेत्र में ग्राम लहार हवेली में रहने वाली एक महिला को दोपहर 3 बजे सांप ने काट लिया, आपको बता दें कि परिवार के लोग महिला को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम  लहार हवेली के रहने वाले महेश कुमार पुत्र हरि कृष्ण वंशकार ने पुलिस को बताया है कि उनकी पत्नी घर के अंदर काम कर रही थी।

तभी अचानक उनको सांप ने काट लिया था। तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया यहां पर उनकी मौत हो गई है। आपको बता दें की बारिश होने या तापमान गिरने पर सांप नींद की अवस्था में चले जाते हैं, लेकिन जब सूरज चमकता है तो ठंडे खून वाले सरीसृप धूप सेकने और थोड़ी गर्मी पाने के लिए अपने बिलों से बाहर निकल जाते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News