Punjab Kesari MP ads

मंडला में आमने-सामने भिड़ी दो बाइक, एक की दर्दनाक मौत, चार लोग घायल

Wednesday, Jul 17, 2024-07:36 PM (IST)

मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां पर मोहगांव थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार दो बाइक आमने - सामने टकरा गई और इस घटना में एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई है, चार लोग घायल हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। यहां पर सभी घायलों का इलाज चल रहा है। एक बाइक पर दो लोग सवार थे और दूसरी बाइक पर तीन लोग सवार थे और दोनों बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। 


इस घटना में बाइक चला रहे एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक का नाम समीर बताया जा रहा है, सूचना मिलने पर मोहगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

PunjabKesari
एंबुलेंस की मदद से घायल युवकों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें कि मोहगांव थाना प्रभारी क्रांति कुमार से मिली जानकारी के अनुसार मोहगांव मार्ग पर चाबी और मंडला की तरफ से आ रही दो बाइक की टक्कर हो गई जिसमें एक युवक की मौत हो गई है। मोहगांव थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार दो बाइक आमने - सामने टकरा गई


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News