दो गुटों के विवाद में युवक की हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस गाड़ी पर किया पथराव

Saturday, Aug 02, 2025-06:44 PM (IST)

बलौदाबाजार (अशोक टंडन) : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में दो गुटों में मारपीट हो गई। घटना में मड़कडा गांव में एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे रायपुर रेफर किया गया है। इस मामले में दो आरोपियों अजय केवट और लक्की केवट की गिरफ्तार कर कसडोल थाना लाया गया है।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि कसडोल थाना के झबड़ी और मड़कडा गांव के लोगों के बीच पुरानी रंजिश को चलते विवाद चल रहा था जिसने बीती रात हिंसक रूप धारण कर लिया। इस घटना में झबड़ी निवासी मृतक नानू उर्फ त्रिलोक चंद कौशिक अपने दोस्तों के साथ मडकड़ा निवासी लकी केवट और अजय केवट के साथ जमकर मारपीट की थी। इस मामले की शिकायत कसडोल थाने में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद बीती शाम आरोपित अजय केवट और लकी केवट ने त्रिलोक चंद कौशिक और उसके दोस्त पर गांव के पास तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद घायल युवक को कसडोल अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं एक और अन्य युवक को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है। 

PunjabKesari

इस घटना से आक्रोशित ग्रमीणों ने गांव में पहुंचे पुलिस अधिकारियों के वाहन पर पथराव भी किया। बाद में उन्हें समझाबुझाकर शांत किया गया और आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। विवाद के बाद कसडोल थाना के मड़कडा गांव में आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस की गाड़ी को ग्रामीणों ने घेर लिया और पथराव किया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाइश देकर माहौल को शांत किया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News