मशीन में फंसा हाथ तो धड़ से अलग हुआ बाजू, घायल मजदूर को अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन
Saturday, Jul 31, 2021-02:16 PM (IST)
डिंडौरी(दीपू ठाकुर): डिंडौरी के गोपालपुर में मिल से तेल निकालने के दौरान एक मजदूर का हाथ कट गया। हादसे के बाद मजदूर और उसके कटे हाथ को फौरन जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे जबलपुर रेफर कर दिया।

मजदूर के साथ पहुंचे उसके दोस्त ने बताया कि मजदूर शिवराम ऑयल मिल से तेल निकालने का काम कर रहा था। इसी बीच शिवराम के हाथ में जो कड़ा था वो मशीन में फंस गया जिससे उसका हाथ कटकर बाजू से अलग हो गया। अफरातफरी में शिवराज और उसके कटे हाथ को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया लेकिन शिवराम की हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर रेफर कर दिया।

