Gwalior: युवक पर आरोपी विवेक दुबे ने चलाई गोली, पुलिस ने दर्ज नहीं की FIR, तो हुआ बवाल

2/26/2023 4:58:04 PM

ग्वालियर (अंकुर जैन):  ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र में हुए विवाद में युवक विवेक दुबे (accused vivek dubey gwalior) ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसके पास में ही खड़ा एक मैरिज गार्डन संचालक (marriage gardan operator) गोली लगने से घायल हो गया। गोली मैरिज गार्डन संचालक के ही पेट में लगी, जिससे वह सुध होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद थाने पर रात को हंगामा होता रहा। गोली लगने से घायल युवक को अस्पताल भेजा गया है। गिरवाई थाना पुलिस ने इस मामले में विवेक दुबे नाम के एक युवक पर FIR दर्ज की है। गिरवाई इलाके में रहने वाला अमर सिंह कुशवाह (amar singh kushwah) मैरिज गार्डन संचालक है।

PunjabKesari

बीच बचाव में लगी युवक को गोली 

शनिवार को शादी समारोह चल रहा था। शादी में शामिल होने के लिए पड़ोस में ही रहने वाला वॉटर प्लांट संचालक (water plant operator) विवेक दुबे भी आया था। यहां विवेक दुबे का किसी अन्य युवक से झगड़ा हो गया। जिसके बाद गार्डन संचालक अमर सिंह कुशवाह उसे समझाने पहुंचा तभी गुस्से से लाल विवेक दुबे ने फायरिंग कर दी जिससे गोली अमर के पेट में जा धसी। जिससे वह वह वहीं गिर पड़ा।

PunjabKesari

आरोपी को बचा रही है गिरवाई थाना पुलिस: फरियादी 

जब घायल के साथी, गोली चलाने वाले को पकड़ने दौड़े तो उसने लोगों पर ही पिस्तौल तान दी और हमलाकर होकर फरार हो गया। जिसके बाद इन चश्मदीदों ने पुलिस को सूचना दी। अमर सिंह के साथियों का आरोप है कि पुलिस ने इस पूरे मामले में आरोपी को बचाने का प्रयास किया है और काफी जद्दोजहद के बाद उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। फिलहाल गोली लगने से घायल युवक अमर सिंह जेएच के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है। सुबह होश आने के बाद घायल अमर सिंह ने मीडिया को बताया कि जिस युवक ने गोली चलाई है, उससे उसका कोई विवाद नहीं है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Recommended News

Related News