Punjab Kesari MP ads

भोपाल सेंट्रल जेल में किन्नर कैदी को हुई एड्स, जेल में मचा हड़कंप

Monday, Jul 01, 2019-04:28 PM (IST)

भोपाल: राजधानी भोपाल की सेट्रल जेल में एक किन्नर को एड्स होने का मामला सामने आया है। किन्नर को हत्या के प्रयास के एक मामले में जेल में बंद था। हाल ही में उसकी एचआईवी पाजिटिव रिपोर्टस आई हैं। जिसके बाद में आनन-फानन में उसे हमीदिया अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय एक किन्नर को हत्या के प्रयास के मामले में महिला सेल में रखा गया था। जहां बुधवार को अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे दस्त और उल्टी की शिकायत हुई तो उसे जेल के अस्पताल वार्ड में भर्ती कराया गया था। वहां उसकी हालत लगातार बिगड़ रही थी। शुक्रवार को उसे जेल से हमीदिया अस्पताल स्थित जेल वार्ड में रेफर किया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं इस खबर से जेल में हड़कंप मचा हुआ है। सुप्रीमकोर्ट की गाइड लाइन के अनुसार जेल में एड्स ग्रस्त कैदियों को आम कैदियों के बीच नहीं रखा जा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News